राजनांदगांवछत्तीसगढ

तीन दिवसीय प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर ने दी जानकारी,विपदा से आने वाली आपदा को कैसे रोका जा सके

राजनांदगांव,न्यूज़ धमाका :- मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा योजना के तहत मोहला के कंदाड़ी में तीन दिवसीय संकुल स्तरीय प्रशिक्षण विगत दिनों संपन्न हुआ, जिसमें संकुल के प्राथमिक, माध्यमिक एवं हाई स्कूल के शिक्षकों को प्रशिक्षित करने के लिए मास्टर ट्रेनर संकुल समन्वयक के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।

प्रशिक्षण के प्रथम दिवस का शुभारंभ संकुल प्राचार्य और संकुल समन्वयक संकुल रामगढ़ व कंदाड़ी की उपस्थिति में हुआ। केवल साहू ने शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा के बारे में विस्तार से जानकारी दी कि कैसे आपदा एवं विपदा में लोगों की जान बचाई जा सकती है, भूकंप एवं बाढ़ से होने वाली जनधन की हानि को कैसे कम कर सकते हैं।

यह प्रशिक्षण बहुत ही महत्वपूर्ण हैं और सभी शालाओं के शिक्षकों को यह प्रशिक्षण दिया जाना है। बच्चों पालक एवं समुदाय को जागरुक कर शाला एवं आसपास होने वाली घटनाओं से बचा जा सके। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर ने यह जानकारी दी कि विपदा से आने वाली आपदा को कैसे रोका जा सके या इसके प्रभाव को कम कैसे किया जा सकता है । प्राथमिक सहायता की जानकारी भी दी गई साथ ही सभी प्रशिक्षणार्थी को विभिन्न प्रकार की राहत कार्य के लिए मॉक ड्रिल भी कराई गई।

शाला सफाई, किचन की सफाई, परिसर की सफाई आदि के बारे में बताते हुए अग्निशमन यंत्रों के उपयोग के बारे में बताया गया। शाला सुरक्षा, भवन के विभिन्न जोखिम और उनके निदान के तरीके बताए गए साथ ही अंतिम दिवस व्यक्तिगत सुरक्षा में बाल सुरक्षा, बाल अधिकार और बाल संरक्षण की जानकारी दी गई।

प्रशिक्षण में बाल लैंगिक अपराध सम्बन्धित कानून पॉक्सो एक्ट, निजात अभियान, साईबर क्राईम और अभिव्यक्ति एप की जानकारी दी गई। शाला आपदा प्रबंधन समिति एवं सुरक्षा दल के गठन एवं उनके दायित्वों के बारे में बताया गया। सुरक्षित शनिवार की गतिविधि और लाभ को बताया गया।

संकुल स्तरीय शाला सुरक्षा एवं व्यक्तिगत सुरक्षा प्रशिक्षण में मास्टर ट्रेनर केवल साहू, मोहनलाल तारम, रितिक कुमार, कैलाश कोमरे व्याख्याता चेतन लाल भंडारी, टेपसिंह यादव, डी एस कोरेटी, लोचन सलामे, सुनीभा यादव, टी आर वर्मा, सी आर यादव, निखिल उइके सहित संकुल के 40 शिक्षक और व्याख्याता उपस्थित रहे। प्रशिक्षण के सफल आयोजन पर जिला शिक्षा अधिकारी राजनांदगांव आर एल ठाकुर, डीएमसी समग्र शिक्षा राजनांदगॉव श्रीमती रश्मि सिंह, एपीसी सतीश ब्यौहरे, विकास खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र देवांगन एवं बीआरसी खोमलाल वर्मा ने इस प्रशिक्षण कार्यशाला के आयोजन की सराहना की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!