बिलासपुर,न्यूज़ धमाका:- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में उद्योग लगाने के नाम पर मस्तूरी ब्लाक के पाराघाट, बेलटुकरी और भनेसर के किसानों से खेती योग्य जमीन लेकर वसुंधरा स्टील एंड पावर लिमिटेड के संचालक सुशील जालान ने ऊंची कीमत पर पूरी जमीन राशि स्टील एंड पावर लिमिटेड को बेच दी है। प्रभावित किसानों ने सुशील जालान के खिलाफ एफआइआर दर्ज करने और जमीन वापसी के लिए कलेक्टर, आइजी व एसपी से मांग की है। किसानों की शिकायत अब रंग लाने लगी है। शिकायत के 24 घंटे के भीतर ही एंटी करप्शन ब्यूरो ने दो कंपनियों के बीच जमीन का सौदा करने वाले जमीन दलाल को नोटिस जारी कर तलब किया है। जमीन दलाल को अपनी भूमिका स्पष्ट करनी होगी। इसके अलावा जमीन के सौदेबाजी के एवज में कितनी राशि बतौर कमीशन मिली यह भी बताना होगा। एंटी करप्शन ब्यूरो के नोटिस के बाद ऐसा माना जा रहा है कि किसानों से उद्योग स्थापित करने के नाम पर कौड़ी के मोल ली गई जमीन के पाई-पाई का हिसाब दोनों ही कंपनियों के संचालकों को देना होगा। एसीबी ने सबसे पहले वसुंधरा स्टील एंड पावर लिमिटेड और राशि स्टील एंड पावर लिमिटेड के बीच जमीन का सौदा कराने वाले और कीमत तय कराने में अहम भूमिका निभाने वाले जमीन दलाल को तलब किया है।
Chhattisgarh News Dhamaka Team
अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव //
18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता
Read Next
August 29, 2026
सड़क के गड्ढों से परेशान ग्रामीणों का अनोखा प्रदर्शन : नींबू काटकर बोले- बारिश रुक सकती है तो शायद गड्ढे भी भर जाएं
August 21, 2026
दो सगे भाई तालाब में डूबे : पास ही खड़ा मोबाइल पर बात करता रहा पिता, छोटे को बचाने कूद गया बड़ा भाई
August 21, 2026
महतारी वंदन योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा : सरकारी शिक्षक और क्लर्क उठा रहीं थी फायदा, अब सैलरी से होगी कटौती
August 20, 2026
चोरों ने मंदिर को बनाया निशाना: दानपेटी समेत सोने-चांदी के जेवरात किए पार, पुलिस कर रही CCTV की जांच
August 20, 2026
हॉलमार्क व्यवस्था में पारदर्शिता की मांग सराफा कारोबारियों का प्रदर्शन सदर बाजार से कलेक्टोरेट तक निकालेंगे रैली,
August 19, 2026
16 जोन में SECR आखिरी पायदान पर CAG रिपोर्ट ने खोली पोल बिलासपुर रेल जोन में पेयजल की गुणवत्ता सबसे खराब
August 11, 2026
बिलासपुर में पति-पत्नी की मिली लाश : एमपी से आकर किराए के मकान में रहते थे, एक ही फंदे पर लटके मिले दो शव
August 11, 2026
फरार आरोपियों के ठिकानों पर दबिश बिलासपुर में पुलिस का बड़ा एक्शन : एक साथ 126 वारंटियों पर शिकंजा
August 9, 2026
चेम्बर ऑफ कॉमर्स की पहली बार हुई बिलासपुर में बैठक, क्षेत्र की समस्याओं पर पदाधिकारियों ने की खुलकर चर्चा
August 7, 2026
सुप्रीम कोर्ट से भूपेश बघेल को झटका, चुनाव याचिका पर अब होगी सुनवाई, जानिए क्या है मामला…
Related Articles
रफ्तार का कहर : ट्रक की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत, इधर खड़ी ट्रेलर से टकराई 2 ट्रेलर, कैबिन में फंसा चालक
August 4, 2026
सिर्फ मेरिट लिस्ट में नाम होने से नियुक्ति का अधिकार नहीं, हाईकोर्ट का पंचायत सचिव भर्ती मामले में बड़ा फैसला
July 29, 2026
गाना गाते समय हार्ट अटैक आने से प्रोफेसर की मौत…
July 25, 2026
