बिलासपुरछत्तीसगढ

अचानकमार टाइगर रिजर्व के कोर जोन,मौसम साफ होने पर पर्यटकों को 30 जून तक दी जाएगी अनुमति

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में अचानकमार टाइगर रिजर्व के कोर जोन में सैर मौसम पर निर्भर करता है। यदि बारिश शुरू हो जाती है तो इसे 16 जून से बंद कर दिया जाता है। मौसम साफ होने पर पर्यटकों को 30 जून तक अनुमति दी जाएगी। एक जुलाई से इसे बंद किया जाएगा।

पर्यटकों को कोर जोन में भ्रमण कराने के लिए टाइगर रिजर्व प्रबंधन की ओर से जिप्सी, बस के अलावा गाइड व अलग से भ्रमण मार्ग बनाया गया है। राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण की गाइड लाइन के अनुसार केवल 20 प्रतिशत क्षेत्र में सैर की अनुमति है। इसलिए पर्यटकों को इतने ही क्षेत्र में घूमाया जाता है।

पर यह क्षेत्र में मानसून शुरू होने के बाद सैर योग्य नहीं रहता है। साथ ही यह मौसम वन्य प्राणियों के मैटिंग का होता है। इसलिए टाइगर रिजर्व प्रबंधन द्वारा इसे बंद करने की एक तिथि निर्धारित की गई। इसके तहत 15 जून के बाद सैर पर पाबंदी लगा दी जाती है।

लेकिन इस बार टाइगर रिजर्व प्रबंधन चाह रहा है कि सैर का लाभ पर्यटक 15 दिन और उठा सके। इसलिए इसे 30 जून तक खुला रखने का निर्णय लिया गया है। यह निर्णय मौसम को देखते हुए लिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!