बिलासपुरछत्तीसगढ

लव मैरिज के चक्कर में पड़ गयी शख्स दूसरी महिला के अफेयर में,अब पत्नी के साथ कर रहा मारपीट

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- तखतपुर के बघेलकापा में रहने वाली रिनिता खांडे ने मारपीट की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि तीन साल पहले उन्होंने कोटा क्षेत्र के घोंघाडीह में रहने वाले महेंद्र बंजारे से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद वह अपने पति के साथ मंदिर चौक के पास किराए के मकान में रहती हैं। महिला ने बताया कि उसके पति का दूसरी महिलाओं से भी प्रेम संबंध रहा था।

बुधवार की शाम महेंद्र मोबाइल पर किसी महिला से बात कर रहा था। शंका होने पर रिनिता ने अपने पति से पूछताछ की। इस पर महेंद्र ने कहा कि वह अपनी बहन से बात कर रहा था। इस पर रिनिता ने उसके मोबाइल से नंबर लेकर बात की। दूसरी महिला ने बताया कि महेंद्र ने उससे शादी करने का भरोसा दिया है।

इसके कारण वह महेंद्र से मोबाइल पर बात करती है। इसका रिनिता ने विरोध किया। इस पर महेंद्र ने उसकी पिटाई कर दी। मारपीट के बीच पड़ोसियों ने बीच-बचाव किया। इसके बाद महिला ने घटना की शिकायत सिविल लाइन थाने में की है। शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!