बिलासपुरछत्तीसगढ

गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस को देखकर आरोपी ने किया सुसाइड करने की कोशिश, ब्लेड से काटी कलाई

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :-छेड़खानी के आरोपित ने गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस को देखते ही ब्लेड से अपनी कलाई काट ली। पुलिस ने उसके हाथ से ब्लेड लेकर उपचार कराया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया है। सिविल लाइन थाना प्रभारी परिवेश तिवारी ने बताया कि मिनीमाता नगर में रहने वाली युवती ने छेड़खानी की शिकायत की है।

पीड़िताव ने बताया कि मोहल्ले में रहने वाला टिंचू अंचल(22) ने उससे छेड़खानी की। इसका विरोध करने पर उसने धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जुर्म दर्ज कर आरोपित की तलाश कर रही थी। पुलिस उसे पकड़ने के लिए जाती तो वह खुद को घायल करने की धमकियां देता था।

इससे पुलिस कई बार उसके ठिकाने से लौट आई थी। उसकी हरकतों से उसके परिवार वाले भी परेशान थे। पुलिस की टीम उसे गिरफ्तार करने के लिए पहुंची। पुलिस को देखते ही युवक ने अपने पास रखे ब्लेड से कलाई पर वार कर लिया। इसे देखते ही जवानों ने उसे किसी तरह काबू में किया। इसके बाद उसे लेकर अस्पताल गए। उपचार के बाद आरोपित युवक को न्यायालय में पेश किया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!