बस्तरछत्तीसगढ

जगदलपुर में सार्वजनिक जगह पर धूम्रपान करने वालो पर होगी कार्यवाही साथ ही होगा जुर्माना

सार्वजानिक जगह पर धुम्रपान करते 21 पर कार्रवाई कर इन पर 2700 रुपए का जुर्माना लगाया।

जगदलपुर न्यूज़ जगदलपुर जिले में सार्वजनिक स्थान पर धूम्रपान रोकने सहित होटल, लॉज सहित पान ठेलों में कोटपा एक्ट का कड़ाई से पालन कराने जिलास्तरीय टीम ने नोडल अधिकारी विनय ठाकुर के नेतृत्व में बुधवार को होटल, लॉज, पान ठेले सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों की जांच की। टीम ने 21 लोगों पर कार्रवाई कर इन पर 2700 रुपए का जुर्माना लगाया।इनमें कुछ लोग सार्वजनिक स्थल पर धूम्रपान करते पाए गए तो कुछ पान ठेले, होटल व लॉज में एक्ट के तहत सार्वजनिक सूचना नहीं चस्पा की थी। स्वास्थ्य व खाद्य एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बस स्टैंड सहित शहीद पार्क, केंद्रीय विद्यालय, कुम्हारपारा, माडिया चौक एवं हाटकचोरा के समीप संचालित दुकानों में दौरा कर पान ठेले सहित अन्य सार्वजनिक स्थलों की जांच की।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!