मनोरंजन

विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट कर जताई अपनी नाराजगी ‘द कश्मीर फाइल्स’ को विकिपीडिया ने बताया गलत और काल्पनिक

मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :- इसी साल रिलीज हुई फिल्म द कश्मीर फाइल्स ने बाॅक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकार्ड तोड़ दिए थे। कश्मीरी पंडितों को पलायन पर आधारित इस फिल्म को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। रिलीज को पहले से ही यह फिल्म कई बार विवादों में आ चुकी है। लेकिन इस फिल्म के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री हमेशा अपनी फिल्म के साथ खड़े रहे हैं। उन्होंने कई बार हेटर्स को मुंहतोड़ जवाब दिया है। अब हाल ही में विवेक एक बार फिर अपनी फिल्म के सपोर्ट में आए है। विकिपीडिया द्वारा द कश्मीर फाइल्स का गलत ढंग से विवरण देने पर विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीटर पर एक स्क्रिनशाॅट शेयर करते हुए नाराजगी जताई है।

ट्वीट कर जताई नाराजगी

14 करोड़ में बनी इस फिल्म ने बाॅक्स ऑफिस पर 250 करोड़ की कमाई की थी। द कश्मीर फाइल्स के डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने अपने ट्वीटर हैंडल पर एक स्क्रिनशाॅट शेयर करते हुए विकिपीडिया पर नाराजगी जताई है। शेयर किए गए उनके स्क्रिनशाॅट में विकिपीडिया ने फिल्म की कहानी को ‘काल्पनिक’, ‘गलत’ और ‘साजिश के सिद्धांतों से जुड़ी’ हुई बताया है। वहीं विवेक अग्निहोत्री ने कैप्शन में लिखा है कि ‘प्रिय विकिपीडिया, आप इसमें इस्लामोफोबिया, प्रोपेगैंडा, संघी और कट्टर जैसे शब्द जोड़ना भूल गए हैं। आप अपनी धर्मनिरपेक्ष पहचान खोते जा रहे हैं। इसे जल्दी एडिट करें।’

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!