छत्तीसगढदेश

बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद के घर पर आयकर विभाग का पड़ा छापा

सोनू सूद सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहते हैं. उन्होंने आयकर विभाग के सर्वे को लेकर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है

सोनू सूद कोरोना काल की शुरुआत के बाद से लोगों की मदद के लिए काफी मशहूर हुए हैं आयकर विभाग की टीम सुबह सोनू सूद के आवास पर पहुंची ,सूत्रों के मुताबिक, आईटी विभाग ने सोनू सूद से जुड़े छह जगहों का सर्वे किया. हालांकि कोई भी दस्तावेज जब्त नहीं किया गया है आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 133ए के प्रावधानों के तहत किए जाने वाले ‘सर्वे (खातों के अवलोकन के) अभियान’ में आयकर अधिकारी केवल व्यावसायिक परिसरों और उससे जुड़े परिसरों में अवलोकन करते हैं. हालांकि, अधिकारी दस्तावेज जब्त कर सकते हैं. कड़े लॉकडाउन में लोगों को घर पहुंचाना हो या किसी बीमार को दवा उन्हें मदद की थी. सोनू सूद के इस कदम की खूब तारीफ होती रही है.उन्होंने 12 सितंबर को ही एक महिला को मदद किए जाने की जानकारी दी थी.हालांकि उनके आलोचक मदद के लिए होने फंडिंग पर सवाल उठाते रहे हैं. हाल के दिनों में सोनू सूद को दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने मेंटरशीप प्रोग्राम के लिए एंबेसडर नियुक्त किया था

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!