बिलासपुरछत्तीसगढ

इस्कान की सुनें भागवतम क्लास, सोलापुरी उत्सव में हों शामिल,हमर बिलासपुर स्वच्छ स्टेशन

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :-बिलासपुर में भीषण गर्मी के बीच हाल बेहाल है। सुबह और शाम से लेकर रात तक के समय में और विशेष व्यवस्था के साथ दिन में भी कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है जो इस गर्मी में भी सुकून दे रहे हैं। इसमें भागवत कथा के साथ ही कई अन्य धार्मिक, सामाजिक कार्यक्रम शामिल हैं। सोमवार को भी कई ऐसे कार्यक्रम होंगे जिनमें आप सहभागी बनकर सकते हैं। इसके तहत अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ व योग विज्ञान विभाग की ओर से आनलाइन योग प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसी तरह इस्कान की ओर से भागवतम क्लास का आयोजन होगा। श्रीसोलापुरी माता पूजा सेवा समिति की ओर से पूजन व अनुष्ठान किए जाएंगे।

शहर में आज होने वाले प्रमुख कार्यक्रम

-अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना प्रकोष्ठ व योग विज्ञान विभाग की ओर से आनलाइन योग प्रशिक्षण दिया जाएगा सुबह छह बजे से।

इस्कान प्रचार केंद्र अग्रवाल भवन में भागवतम क्लास सुबह आठ से।

-श्रीसोलपुरी माता पूजा सेवा समिति 12 खोली, दुर्गा पंडाल बंगला यार्ड रेलवे परिक्षेत्र की ओर से सोलापुरी पूजा उत्सव सुबह नौ बजे से।

-शहरी क्षेत्र के जिला अस्पताल व सिम्स समेत अन्य टीकाकरण केंद्रों में कोरोना टीकाकरण सुबह 10 बजे से।

-सिम्स व जिला अस्पताल समेत शहर के विभिन्न् केंद्रों में कोरोना जांच सुबह 11 बजे से।

कुदुदंड में श्रीमद्भागवत ज्ञान यज्ञ कथा का आयोजन किया जाएगा दोपहर तीन बजे से।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!