सतनामध्यप्रदेश

गृहग्राम सतना जिले के अमदरा के पास नौगवां में पूर्ण राजकीय और सैन्य सम्मान सीआईएसएफ के एसआई शंकर प्रसाद पटेल का किया अंतिम संस्कार

सतना,न्यूज़ धमाका :-सीआईएसएफ के एसआई शंकर प्रसाद पटेल का अंतिम संस्कार पूर्ण जिले के मैहर तहसील के नौगवां निवासी 57 वर्षीय शंकर प्रसाद पटेल शुक्रवार को कश्मीर के सुजवां सेक्टर में आतंकी हमले में वीरगति को प्राप्त हो गए थे।जिसके बाद कश्मीर में उनके पार्थिव शरीर को अधिकारियों द्वारा नमन किया गया। राजकीय और सैन्य सम्मान के साथ कल सुबह 9 बजे उनके गृहग्राम सतना जिले के अमदरा के पास नौगवां में किया जाएगा।

सतना कलेक्टर अनुराग वर्मा ने बताया कि बलिदानी की पार्थिव देह पूरे सैनिक सम्मान के साथ दिल्ली एयरपोर्ट से आज दोपहर डेढ़ बजे विशेष विमान से जबलपुर के लिए रवाना होगी। जिसके दोपहर 3.30 बजे जबलपुर पहुंचने की संभावना है। जबलपुर से सुसज्जित वाहन में पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से कटनी होते हुए नौगवां लाया जाएगा। ज्ञात हो कि स्व. शंकर प्रसाद पटेल 2024 में सेवानिवृत्त होने वाले थे।

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसफ) में एएसआई के रूप में वे छत्तीसगढ़ के भिलाई में पदस्थ थे और विशेष ड्यूटी के तहत उन्हें 18 अप्रैल को ही कश्मीर भेजा गया था जहां उनके काफिले पर 22 अप्रैल की सुबह 4 बजे आतंकवादियों ने ग्रेनेड फेंककर हमला कर दिया। इसके एक दिन पूर्व ही उन्होंने अपनी पत्नी और बच्चे से फोन पर बात की थी।

सड़क मार्ग पर जगह-जगह होगी पुष्पवर्षा 

देश की रक्षा के लिए अपना सर्वत्र बलिदान करने वाले सीआईएसएफ के एसआई शंकर प्रसाद पटेल के पार्थिव देह को सड़क मार्ग से सतना लाया जाएग जिसे देखते हुए जगह-जगह अमर बलिदानी के पार्थिव देह पर पुष्प वर्षा और पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। बलिदानी शंकर प्रसाद की पार्थिव देह उनके गृह ग्राम आज देर शाम पहुंचने की संभावना के तहत अंतिम संस्कार रविवार की प्रातः किया जाएगा। अमर शहीद स्व शंकर प्रसाद पटेल के पार्थिव देह पर पुष्प वर्षा और श्रृद्धा सुमन अर्पित करने सतना जिले की सीमा मे चार स्थानों पर व्यवस्था की गई है। इनमें झुकेही बाईपास, सभागंज बाईपास, पाला बाईपास, अमदरा बस्ती अंदर से प्रवेश मार्ग पर पुष्प वर्षा की जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!