मनोरंजन

फिल्म केजीेएफ2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ रुपए का आंकड़ा कर लिया पार,जल्द ही 1000 करोड़ क्लब में हो जाएगा शामिल

मनोरंजन,न्यूज़ धमाका :- प्रशांत नील द्वारा निर्देशित फिल्म केजीेएफ2 ने दुनियाभर में 600 करोड़ रुपए का आंकड़ा पार कर लिया है और अभी भी लगातार कमाई कर रही है। अगर यही सिलसिला जारी रहा तो केजीएफ चैप्टर-2 जल्द ही 1000 करोड़ क्लब में शामिल हो जाएगा। यश की केजीएफ चैप्टर टू पहले से ही ब्लॉकबस्टर है। फिल्म ने वीकएंड धमाका करने के बाद साप्ताहिक दिनों में भी अपना करिश्मा बरकरार रखा है। फिल्म को अभी सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा होना बाकी है लेकिन फिल्म पहले से ही मुनाफा कमा रही है। केजीएफ चैप्टर 2 को दुनियाभर के कई सिनेमाघरों में ब्लॉकबस्टर घोषित कर दिया है।

600 करोड़ क्लब में शामिल हुई KGF2

प्रशांत नील द्वारा निर्देशित केजीएफ चैप्टर 2, 14 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। यह फिल्म देशभर में और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक रूप से रिलीज हुई थी। फिल्म को 5 भाषाओं में रिलीज किया गया था। वहीं फिल्म की मंगलवार की कमाई के साथ इसका कुल कलेक्शन अब करीब 600 करोड़ रुपए तक पहुंच गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!