बिलासपुर

फेसबुक पर दोस्ती, फिर शादी का झांसा दे रेप:बिलासपुर की छात्रा से पहचान हुई तो कवर्धा से मिलने पहुंचा; तीन माह बाद शादी से मुकरा

बिलासपुर न्यूज़ धमाका // बिलासपुर में सोशल मीडिया पर दोस्ती करना एक युवती को भारी पड़ गया। दोस्ती बढ़ी तो दोनों के बीच बातें शुरू हुईं, फिर बात प्यार, मुलाकात और शादी तक पहुंची। लड़का शादी का वादा कर लड़की से दुष्कर्म करता रहा, बाद में मुकर गया। अब लड़की ने उसके खिलाफ FIR दर्ज कराई है। फिलहाल मामला दर्ज होने के बाद आरोपी युवक भाग गया है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के अनुसार रतनपुर क्षेत्र के रहने वाली 21 साल की युवती कॉलेज में पढ़ती है। उसकी पहचान फेसबुक पर कवर्धा जिले के कुकदुर थाना क्षेत्र छीरपानी में रहने वाले यशवंत साहू से हुई। युवक के फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजने के बाद दोनों चैटिंग करने लगे। फिर युवक ने उससे दोस्ती करने के बहाने मोबाइल नंबर हासिल कर लिया। दोनों आपस में बात करते रहे। युवती भी उसे चाहने लगी थी और दोनों शादी करना चाहते थे। लेकिन, युवक ने उसके साथ शादी करने से इंकार कर दिया।

शादी करने का झांसा देकर किया दुष्कर्म
युवती ने कोटा थाने में अपने प्रेमी यशवंत के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज करा दी है। उसने पुलिस को बताया कि दोनों एक-दूसरे को चाहते थे। यशवंत ने उसके साथ शादी करने का झांसा दिया। इस दौरान बीते 3 जनवरी को उसने युवती को मिलने के बहाने कोटा बुलाया। फिर अपने परिचित के घर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद 28 जनवरी को भी उसे कोटा लेकर गया और उसके साथ दोबारा दुष्कर्म किया। शादी करने की बातों में आकर वह फंस गई। अब यशवंत ने उसे बोला कि तुमसे शादी नहीं कर सकता।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!