दुर्गछत्तीसगढ

दुर्ग में भारत का पहला बीपीएचयू,पाटन में बनकर तैयार

न्यूज़ धमाका :-जिले के पाटन में भारत का पहला बीपीएचयू ( ब्लाक प्रायमरी हेल्थ यूनिट) खुल रहा है। यहां ब्लाक में फैलने वाली बीमारियों के कारण जाने और डाटा कलेक्ट किया जाएगा। कलेक्ट किए गए डाटा का इंट्रीगेशन होगा और इस पर विश्लेषण किया जाएगा। उक्त विश्लेषण के आधार पर बीमारियों की रोकथाम की जाएगी।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसका शुभारंभ करेंगे। पाटन बीएमओ डा.आशीष शर्मा ने बताया कि पूरे भारत में यह पहला लैब होगा। इस सेंटर में विभिन्ना बीमारियों के सर्विलिएंस से संबंधी कार्य होंगे। इसका मतलब यह है कि बीमारियों का डाटा कलेक्शन होगा, इन्टीग्रेशन होगा और इस पर विश्लेषण होगा। विश्लेषण डाटा एनालिस्ट करेंगे।

इन विश्लेषणों के आधार पर खास तरह की बीमारियों के ट्रेंड पर पता लगाया जा सकेगा और इनसे निपटने की दिशा में प्रभावी कार्रवाई हो सकेगी। डाटा का एनालिसिस जितनी पुख्ता होगी, क्षेत्र में बीमारियों पर नियंत्रण प्राप्त करने की दिशा में उतना ही कार्य होगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए बीएमओ डा. आशीष शर्मा ने बताया कि इस सेंटर का निर्माण सेंटर फार डिजीज कंट्रोल के विशेषज्ञों ने किया है। डा.आशीष शर्मा ने बताया कि डेटा आधारित विश्लेषण के आधार पर बीमारियों से निपटने व रोकथाम करने में मदद मिलेगी। डेटा एनालीसिस करने तीन विशेषज्ञों सहित अन्य स्टाफ भी रखा जाएगा।

हमर लैब में होगें 54 प्रकार के टेस्ट

शुक्रवार को स्वास्थ्य के क्षेत्र में पाटन को एक और बड़ी सौगात मिलेगी। बीपीएचयू का शुभारंभ करने के साथ ही मुख्यमंत्री हमर लैब का भी लोकार्पण करेंगे। इसमें 54 प्रकार के टेस्ट हो सकेंगे। यह टेस्ट हब एंड स्कोप माडल पर होंगे। पूरी तरह आधुनिक इस लैब में दूसरे सेंटर से भी टेस्टिंग के सैंपल हब एंड स्कोप माडल के अंतर्गत लाये जा सकेंगे। हमर लैब उम्दा मानकों से तैयार किया गया है और यहां के टेस्टिंग उपकरण बेहतरीन हैं। इसके बनने से पूरे ब्लाक के लोगों को स्वास्थ्य के क्षेत्र में राहत मिलेगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!