दुर्गछत्तीसगढ

जिस सड़क का किया डामरीकरण,उसे ही निगम ने तोड़ा

दुर्ग,न्यूज़ धमाका :- दुर्ग निगम क्षेत्र की जर्जर सड़कों का डामरीकरण किया जा रहा है। लोक निर्माण विभाग ने नौ करोड़ 34 लाख रुपये की लागत से हाल ही में जिस सड़क का डामरीकरण किया, उस सड़क को अमृत मिशन का काम कर रही लक्ष्‌मी कंस्ट्रक्शन कंपनी ने खोद डाला। यानी हफ्ते भर पहले सड़क डामरीकरण की दुर्गति कर दी गई। पाइपलाइन से सबंधित कार्य होने का हवाला देते हुए कंपनी ने सड़क की खोदाई की है।

पाइपलाइन से संबंधित कार्य के लिए लक्ष्‌मी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा सड़क खोदने की जानकारी मिलने पर लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

अधिकारियों ने कुछ दिनों पहले ही उक्त सड़क का डामरीकरण किए जाने का हवाला देते हुए खोदाई करने से मना कर रहे थे। इस मामले की खबर मिलने पर विधायक अरुण वोरा ने मौके पर पहुंचकर लक्ष्‌मी कंस्ट्रक्शन कंपनी और नगर निगम के अफसरों को समझाईश दी। विधायक वोरा ने खोदी गई सड़क की तत्काल मरम्मत कराने के निर्देश दिए। पीडब्लूडी के एसडीओ उरकुरे ने इस मामले को लेकर जमकर नाराजगी जताई है।

उन्होंने कहा कि राजेंद्र पार्क चौक से जेवरा तक नौ करोड़ 34 लाख रुपये की लागत से सड़क डामरीकरण किया जा रहा है। अभी कुछ दिनों पहले ही राजेंद्र चौक से शहीद चौक तक डामरीकरण किया गया। यह कार्य अभी पटरीपार में चल रहा है। डामरीकरण करने के महज 10 दिनों बाद ही सड़क खोद दी गई। इस मामले की खबर मिलने पर विधायक अरुण वोरा मौके पर पहुंचे और कंपनी के कर्मचारियों को सड़क की मरम्मत करने कहा।

इस दौरान नगर निगम के ईई राजेश पांडेय भी पहुंचे। वोरा ने निर्देश देते हुए कहा कि पाइपलाइन से संबंधित कार्यों को सड़क का डामरीकरण होने से पहले ही पूरा किया जाना था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!