दुर्गछत्तीसगढ

तीन दिन की ठंडक के बाद धूप ने फिर बढ़ा दी गर्मी  

दुर्ग,न्यूज़ धमाका:-तीन दिन की ठंडक के बाद धूप ने फिर गर्मी बढ़ा दी है। सोमवार को दिनभर धूप तेज रही और दुर्ग का अधिकतम तापमान एक बार फिर 40 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम बना हुआ है।

जिले में पिछले कुछ दिनों से मौसम बदला रहा। आसमान पर बादल छाने के साथ ही कहीं-कहीं हल्की बारिश तो कहीं बूंदा-बांदी हुई थी। बादल व बारिश की वजह से अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। लेकिन रविवार को मौसम खुलने के साथ ही गर्मी ने एक बार फिर तेवर दिखाना शुरू कर दिया। सोमवार को सुबह से ही धूप तेज रही। दोपहर में गर्म हवाएं भी चल रही थी।

मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया जो सामान्य तापमान से दो डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 19.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। मौसम विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार आगे भी आसमान पूरी तरह से साफ रहेगा। इस कारण अधिकतम तापमान में और वृद्धि होने की संभावना जताई जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!