बिलासपुरछत्तीसगढ

बिलासपुर के सिम्स में चिकित्सीय सुविधा,अब वार्ड में 36 बेड की एआइसीयू यूनिट होगी संचालित

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :-सिम्स में चिकित्सीय सुविधा को बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में अब चिल्ड्रन वार्ड एक का उन्नयन कर दिया गया है। अब इस वार्ड में 36 बेड की एआइसीयू यूनिट संचालित होगी। इसमें गंभीर बच्चों के साथ बड़ों का उपचार संभव हो सकेगा।

संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में अब क्षेत्रवासियों को एक बड़ी चिकित्सा सुविधा मिलने वाली है। यहां पर एआइसीयू बेड मे इजाफा किया जा रहा है। पुराने अस्पताल भवन के चिल्ड्रन वार्ड को 36 बेड का हाईटेक वार्ड में तब्दील किया जा रहा है। मौजूदा स्थिति में यहां पर एआइसीयू बेड और मानिटर लगा दिया गया है। जिसे स्टाल करने की प्रक्रिया की जा रही हैं।

जल्द ही इसका संचालन भी शुरू कर दिया जाएगा। सिम्स पीआरओ डाक्टर आरती पांडेय ने बताया कि इसमे गंभीर बच्चों के साथ ही बड़ों का उपचार संभव हो सकेगा। यह यूनिट आने वाले एक से दो सप्ताह में तैयार कर ली जाएगी। इसके बाद इसमे मरीज भर्ती करना भी चालू हो जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!