सतनामध्यप्रदेश

रेलवे की चालू लाइन से तार चोरी करने वाले तीन आरोपितों को पुलिस ने कर लिया गिरफ्तार

सतना,न्यूज़ धमाका :- सतना में रेलवे की 25 हजार वोल्ट की चालू लाइन काटकर ले जाने वाले शातिर आरोपितों को रेल सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने गिरफ्तार कर लिया है। ये आरोपित रेलवे के लिए सिरदर्द बन हुए थे। पकड़े गए तीन आरोपितों के पास से आरपीएफ ने चोरी किया हुआ तांबे का 1 लाख 29 हजार रुपये कीमती 135 किलो ओएचई तार जिससे ट्रेन चलती हैं उसे बरामद किया है। आरोपितों से आरपीएफ ने एक मोटरसाइकिल भी जब्त की है।

ज्ञात हो कि बीते 22 फरवरी की रात सतना-रीवा रेलखंड के बगहाई स्टेशन के पास चालू ओवरहेड वायर को बांस में हेक्सा ब्लेड लगाकर शातिर तरीके से काटकर चोरी कर लिया गया था। जिसके कारण कई ट्रेन जहां की तहां खड़ी हो गई थीं। बताया गया है कि इन्हीं आरोपितों ने 12 मार्च को कटनी रेलखंड में सालाना-पिपरिया के बीच भी रेलवे का तार चोरी किया था। इस पूरे मामले में जबलपुर रेल मंडल के मंडल सुरक्षा आयुक्त अरुण त्रिपाठी के नेतृत्व में जांच की जा रही थी। जिसमें 20 से अधिक अधिकारी जिला पुलिस की मदद से आरोपितों तक पहुंचने कोशिश कर रही थी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!