रायगढ़छत्तीसगढ

पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष चौलेश्वर बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में अराजकता का माहौल बना कर जीत रहे चुनाव

रायगढ़,न्यूज़ धमाका :- छत्तीसगढ़ प्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर संगठनात्मक डिजिटल सदस्यता अभियान के संबंध में बैठक लेने एक दिवसीय रायगढ़ प्रवास पर रहे। उनके आगमन पर शहर जिलाध्यक्ष संजय देवांगन एवं ग्रामीण जिलाध्यक्ष बबलू साहू के नेतृत्व में स्वागत किया गया। प्रदेशाध्यक्ष के काफिला के जिला काग्रेस कार्यालय पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने जमका नारे लगाए।

इसके बाद अतिथियों को मंचासीन कर फूल माला से स्वागत किया गया। इसके बाद अतिथियों ने कांग्रेस की उपलब्धियों, योजनाओं पर अपनी बात रखी। डिजिटल सदस्यता अभियान की महत्ता बताई गई और बीजेपी पर निशाना साधा गया। छत्तीसगढ़ अन्य पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के प्रदेशाध्यक्ष चौलेश्वर चंद्राकर ने कहा कि भूपेश बघेल की नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार आम जनता को ध्यान में रखकर काम कर रही है। संगठन को मजबूत बनाने हमें जोर देने की जरूरत है। नए लोगों को पार्टी की विचारधारा से अवगत कराते हुए उन्हें सदस्यता ग्रहण करने प्रेरित करना होगा।

चौलेश्वर ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में अराजकता का माहौल बना कर चुनाव जीत रहे हैं। देश की संरक्षित संपत्ति औने-पौने दामों पर अपने चहेतों को बेचने का काम बीजेपी कर रही है। जिला कांग्रेस कमेटी के शहर अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने कहा कि संजय देवांगन और बबलू साहू खुशनसीब हैं जो चौलेश्वर चंद्राकर जैसे कर्मठ कार्यकर्ता के रूप में प्रदेशाध्यक्ष मिला। वे हमेशा चुस्त दुरुस्त कार्य को प्राथमिकता देते हैं। इसके लिए आप लोगों को भी सजगता बढ़ानी होगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!