जबलपुरमध्यप्रदेश

जबलपुर सांसद राकेश सिंह ने बोला कि:-देश के पीएम और सीएम योगी के काम की यह रंग लाई जीत की

जबलपुर,न्यूज़ धमाका :-गुरुवार को आए पांच राज्यों के चुनाव परिणाम भारतीय जनता पार्टी के लिए उत्साह बढ़ाने वाले हैं। इन परिणामों ने भाजपा को यह आश्वस्त कर दिया है कि वो जिस पालिटिकल लाइन पर आगे बढ़ रही है वो सही है। उसकी सरकारें बेहतर तरीके से काम कर रही हैं। भाजपा नेताओं का भी कहना है कि इस चुनाव परिणाम ने 2024 के आमचुनाव का खाका खींच दिया है।

जबलपुर सांसद राकेश सिंह का कहना है:- कि इन चुनाव परिणामों ने देश के प्रधानमंत्री और उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य के काम और सत्ता संचालन पर स्वीकृति की मोहर लगा दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन और नेतृत्व के प्रति कार्यकर्ताओं का विश्वास भी चार राज्यों में पार्टी की उल्लेखनीय प्रदर्शन से स्पष्ट होता है।

इस राजनीतिक कहावत कि ‘दिल्ली का रास्ता उत्तरप्रदेश से होकर गुजरता है’- पर राकेश सिंह ने कहा कि अभी 2024 के आमचुनाव को दो साल का समय है। इससे पहले मध्यप्रदेश सहित चार अन्य बड़े राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं, उनमें भी भाजपा शानदार प्रदर्शन करने में सफल रहेगी। अभी केंद्र और भाजपा शाषित राज्यों की सरकारों की ओर से बहुत से काम किए जाने शेष हैं। आने वाले दो सालोंं में केंद्र और राज्यों की भाजपा सरकारें इतना कुछ कर लेंगी कि आने वाले चुनाव परिणाम भाजपा के लिए और भी बेहतर रहेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!