जबलपुरमध्यप्रदेश

पंजाब में पार्टी की जीत की खुशी में जबलपुर के ‘आप’ नेताओं कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला

जबलपुर,न्यूज़ धमाका :-पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने का रास्ता साफ हो गया है। पंजाब में पार्टी की जीत की खुशी में जबलपुर के ‘आप’ नेताओं कार्यकर्ताओं ने विजय जुलूस निकाला। इस दौरान छोटी लाइन चौराहे पर आप कार्यकर्ताओं ने नाच गाकर अपनी प्रसन्नता का इजहार किया।

आम आदमी पार्टी के लिए गुरुवार का दिन खास रहा। इस दिन आए पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव परिणाम में पार्टी ने पंजाब की सत्ता पर कब्जा किया। यहां कांग्रेस की चन्नी-सरकार के पतन के साथ ही आप का दायरा केंद्र शाषित राज्य दिल्ली से आगे बढ़कर पंजाब तक पहुंच गया। पार्टी की इस जीत पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता छोटी लाइन चौराहे पर जमा हुए। यहां उन्होंने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर और डीजे की धुन पर नाच-गाकर अपनी खुशी प्रकट की। आप कार्यकर्ताओं ने छोटी लाइन चौराहे से विजय जुलूस भी निकाला, जो मालवीय चौक पर पहुंच कर समाप्त हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में नेता-कार्यकर्ता शामिल रहे।

‘आप’ के प्रदेश संगठन मंत्री डा. मुकेश जायसवाल ने इस जीत को दिल्ली सरकार के सुशासन और अरविंद केजरीवाल के प्रति लोगों के विश्वास की जीत बताया। उन्होंने कहा कि ‘आप’ का अगला लक्ष्य 2013 में हाेने वाले मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव हैं। मप्र के चुनाव में दिल्ली के मुख्यमंत्री अपनी टीम के साथ मध्यप्रदेश के सघन दौरे पर रहेंगे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!