छत्तीसगढ

आज प्रदेश में अब धीरे-धीरे ठंड काफी कम हो गई,दोपहर की धूप चुभने लगी 

रायपुर,न्यूज़ धमाका :- प्रदेश में ठंड अब धीरे-धीरे काफी कम हो गई है और दोपहर की धूप चुभने लगी है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, प्रदेश में मौसम आने वाले कुछ दिनों तक साफ रहेगा। आने वाले दिनों में न गर्मी बढ़ेगी और न ही ठंड। हालांकि शनिवार को अधिकतम और न्यूनतम तापमान में मामूली गिरावट आ सकती है।

रायपुर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री

मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शुक्रवार को रायपुर सहित प्रदेश भर का मौसम शुष्क रहा। दोपहर की धूप अब चुभने लगी है। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हुई। रायपुर का अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।

आने वाले दिनों में प्रदेश का मौसम साफ रहने की संभावना है। प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान नारायणपुर और एआरजी बलरामपुर में 14.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले साल की अपेक्षा इस साल गर्म कपड़ों का कारोबार काफी ज्यादा हुआ है। कारोबारियों का कहना है कि पिछले साल की तुलना में 25 फीसद की बढ़ोतरी हुई है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!