

जिले के कलेक्टर पुष्पेंद्र कुमार मीणा के नेतृत्व में पूरे जिले में इस अभियान को जमीनी तौर पर नीति आयोग, पिरामल फाउंडेशन के द्वारा अभियान को शुरू किया गया। इस कार्यक्रम में बालिकाओं को सामाजिक, मनोवैज्ञानिक, नैतिक रूप से सक्षम किया जा सके साथ ही साथ समाज को भी सक्षम बनाया जा सके। समाज की कुरीतियों में बंधीं बालिकाओं को शिक्षा की तरफ रुझान लाया जा सके। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य शिक्षा से वंचित 6000 बालिकाओं फिर से स्कूल में शिक्षा के लिए जोड़ना है। साथ साथ एनजीओ और राष्ट्रीय सेवा योजना और शिक्षित युवा युवतियों के माध्यम से शिक्षा के प्रति जागरूक करना है। जिसमंे सभी विभाग शिक्षा स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज समाज कल्याण विभाग अन्य को सक्षम बिटिया अभियान के सफल क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर ने निर्देष दिये हैं। इस अवसर पर जिला प्रशासन ,नीति आयोग ,पिरामल फाउंडेशन से प्रोग्राम लीडर प्रदीप कुमार राव और उनके सहयोगी हरिओम चैरसिया ,सचिन आदि उपस्थित रहे।
