दुर्गछत्तीसगढ

शराब के नशे में टीवी दुकान के संचालक ने मोटर रिपेयरिंग करने वाले मैकेनिक पर लोहे की रॉड से किया जानलेवा हमला

दुर्ग न्यूज़ धमाका /// वैशाली नगर थाना क्षेत्र में एक टीवी दुकान के संचालक ने शराब के नशे में मोटर रिपेयरिंग करने वाले मैकेनिक पर जानलेवा हमला कर दिया। उसने रॉड से मैकेनिक पर इतना वार किया कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें आरोपी मैकेनिक को पीटते हुए नजर आ रहा है।

ALSO READ : युवक पर चाक़ू से हमला कर फरार आरोपी गिरफ्तार

गांधी चौक निवासी करण साव (23) पेशे से बिजली मैकेनिक है। वह इंदिरा चौक कोहका रोड रामनगर स्थित राज इलेक्ट्रिकल्स में मोटर रिपेयरिंग का काम करता है। उसी के बगल से सुभाष चौधरी (30) टीवी सेंटर के नाम से दुकान संचालित करता है।

शुक्रवार सुबह 9 बजे करण दुकान आया और अपनी दुकान खोलकर साफ सफाई करने लगा था। वह दुकान के बाहर झाड़ू लगा रहा था कि तभी वहां सुभाष चौधरी शराब के नशे में पहुंचा और करण को गंदी-गंदी गाली देने लगा।

इस पर करण ने उसे मना किया तो उसने अपने हाथ में लोहे का रॉड उठा लिया और करण की ओर भागा। करण ने भी उसे मारने के लिए डंडा उठाया। देखते ही देखते सुभाष ने करण के सिर के पीछे लोहे के रॉड से वार किया तो वह वहीं ढेर होकर गिर गया। इसके बाद आसपास के लोगों ने करण को लहूलुहान हालत में अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उसके सिर के नीचे 6 टांके लगाए और सिटी स्कैन कराने के लिए कहा है। करण का इलाज अस्पताल में अभी जारी है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!