दुर्गछत्तीसगढ

विश्व हिन्दू परिषद में हनुमान मंदिर को बचाने दुर्ग में निकाली बड़ी रैली, जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा शहर

दुर्ग न्यूज़ धमाका /// शहर में हनुमान मंदिर को बचाने के लिए सोमवार को बड़ी रैली निकाली। रैली के दौरान दुर्ग शहर जय श्रीराम के नारों से गूंज उठा। विहिप के कार्यकर्ता हजारों की संख्या में बस स्टैंड के पास सुबह 11 बजे एकत्रित हुए। इसके बाद यहां कार्यकर्ताओं ने राज्य सरकार व पुलिस प्रशासन की कार्रवाई को लेकर अपनी बातें रखीं। थोड़ी देर बाद यहां से विहिप की विशाल रैली निकली जो कलेक्टर ऑफिस तक पहुंची।

शहर में चल रहे सड़क चौड़ीकरण से हनुमान मंदिर को बचाने के लिए सोमवार को विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल और भाजपा के कार्यकर्ता और पदाधिकारी हजारों की संख्या में दुर्ग की सड़कों पर उतरे। रैली में शामिल लोगों ने बाकायदा हनुमान मंदिर के बगल से टेंट लगाकार मौजूद लोगों को संबोधित भी किया।

वक्ताओं ने कहा कि सड़क चौड़ीकरण की जद में हनुमान मंदिर ही नहीं बल्कि चर्च भी आ रहा है। इसके बाद भी प्रशासन वर्षों पुराने हनुमान मंदिर को हटाने पर लगा हुआ है। ऐसा करके हिंदुत्व की भावना को ठेस पहुंचाया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि वे अपनी मांगों को केंद्र तक पहुंचाएंगे और हनुमान मंदिर टूटने नहीं देंगे।

रैली के मद्देनजर पुलिस ने शहर को छावनी में तब्दील कर दिया था। रैली में हजारों की संख्या में विहिप के अलावा बजरंग दल और बीजेपी के कार्यकर्ता भी शामिल हुए। बताया जा रहा है कि कि संगठन के 11 कार्यकर्ता कलेक्टर को ज्ञापन सौंपने गए थे। यहां कलेक्टर ने उन्हें आश्वासन दिया है कि सड़क चौड़ीकरण में जो भी काम होगा, वह न्याय संगत होगा। किसी के साथ अन्याय नहीं होगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!