जगदलपुरछत्तीसगढ

जगदलपुर : SBI के लाखों रुपए का गबन करने वाले CMS कंपनी के 3 कर्मचारी निकले चोर

जगदलपुर न्यूज़ धमाका /// SBI के लाखों रुपए का गबन करने वाले CMS कंपनी के 3 कर्मचारियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं चौथे की तलाश जारी है। इस कंपनी को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने बैंक से पैसे लेकर एटीएम में डालने का ठेका दिया है। आरोपी बैंक से पैसे लेकर शहर के विभिन्न ATM में डालने का काम किया करते थे।

कुछ दिनों से इन्होंने बैंक के निर्धारित लाखों रुपए ATM में नहीं डाले और उनमें से पैसे गबन करते गए। मामले की शिकायत के बाद हुई जांच में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिनके पास से कुल 8 लाख रुपए नकद समेत, 2 लग्जरी चार पहिया वाहन, स्कूटी, मोबाइल और अन्य सामान बरामद किए गए हैं।

जानकारी के अनुसार CMS कंपनी की तरफ से सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज करवाई गई थी कि बैंक के पैसे जो ATM में जमा करने दिए जाते हैं उनमें से आधे ही जमा हो रहे हैं। शेष राशि का गबन किया जा रहा है। इस शिकायत पर पुलिस ने एक टीम गठित की और मामले की जांच शुरू की।

संदेह के आधार पर CMS कंपनी के कर्मचारियों पर निगरानी रखी गई थी। कर्मचारी योगेश यादव, कैलाश यादव एवं ललित नारायण साहू को पकड़ा गया था। इनसे पूछताछ की गई। योगेश यादव एवं कैलाश यादव दोनों CMS कंपनी के कस्टोडियन हैं। जो प्रतिदिन बैंक से निर्धारित राशि लेकर संबंधित ATM में जमा करने जाते थे।

इनमें से मुख्य आरोपी योगेश यादव उर्फ योगी ATM में निर्धारित राशि जमा न कर अपनी मर्जी से कम राशि जमा करता था और बचे हुए पैसे से अपने शौक पूरे करता था। कुछ पैसे कैलाश यादव एवं ऑडिटर ललित नारायण साहू को भी देता था। आरोपी योगेश यादव ने अपने शौक में कई महंगे सामान खरीदना एवं उपयोग करना बताया है।

साथ ही लॉखों रुपए ऑनलाइन बेटिंग में भी लगाए, जिससे पूरे पैसे हार गया है। पुलिस ने योगेश यादव के पास से मोबाइल फोन, लैपटाप, स्मार्ट वॉच, स्कार्पियो, हैरियर वाहन, एक दुपहिया वाहन, AC, TV अन्य सामना बरामद किया है। साथ ही तीनों आरोपियों के पास से 8 लाख रुपए बरमाद किए गए हैं।

नगर पुलिस अधीक्षक हेमसागर सिदार ने बताया कि, CMS कंपनी की शिकायत के बाद 3 लोगों को तो गिरफ्तार कर लिया गया है। वहीं चौथा आरोपी मंजूर रजा फरार हो गया है। जिसकी तलाश की जा रही है। फिलहाल CMS और बैंक की तरफ से अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कुल कितनी राशि का गबन इन्होंने किया था। इधर, CMS के रायपुर इंचार्ज नजीम खान ने बताया कि अभी ऑडिट का काम चल रहा है। इसके बाद ही खुलासा किया जाएगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!