
कोंडागांव न्यूज़ धमाका // प्रदेश में कोरोना एक बार फिर से बेकाबु होते जा रहा है. हर रोज हजारों की संख्या में लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा रहे हैं. कोरोना की इस तीसरी लहर में अब स्कूली बच्चे भी संक्रमित हो रहे हैं. वहीं, कोंडागांव के नवोदय विद्यालय में भी कोरोना का विस्फोट हुआ है.
बता दें कि नवोदय विद्यालय के 5 शिक्षक और 17 बच्चे कोरोना से संक्रमित मिले हैं. स्कूल के बाकी स्टाफ और बच्चों की कोरोना जांच की जा रही है. वहीं जिला प्रशासन के द्वारा नवोदय स्कूल को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है. इसके अलावा आर.टी.पी.सी.आर की रिपोर्ट में आईटीबीपी के 31 जवान और सीआरपीऍफ़ के एक जवान भी कोरोना संक्रमित मिले हैं. जिसके बाद कैम्प को भी कंटेनमेंट जोन बनाया गया है.
इस मामले में जिले के सीएमएचओ टीआर कंवर ने बताया कि नवोदय विद्यालय के 17 छात्र सहित 22 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं. जिसके बाद स्कूल को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है. साथ ही जो बच्चे उनके संपर्क में आए हैं उन्हें भी अलग रखा गया है. इसके अलावा वहां पर डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की व्यवस्था भी की गई है. इसके अलावा आर.टी.पी.सी.आर की रिपोर्ट में आईटीबीपी के 31 जवान और सीआरपीऍफ़ का एक जवान भी कोरोना संक्रमित मिले हैं.
बता दें कि छग स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में कल 6,015 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों की पहचान की गई थी. वहीं 4636 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज हुए. जिसमें सबसे ज्यादा मरीज राजधानी रायपुर, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, राजनांदगांव, दुर्ग,जशपुर और जांजगीर चाम्पा से है.

