पंजाबदेश

सोनू सूद की बहन कांग्रेस में हुईं शामिल, जानें कहां से लड़ेंगी चुनाव

पंजाब न्यूज़ धमाका /// सोमवार को अभिनेता सोनू सूद की बहन मालविका सूद सच्चर पंजाब विधानसभा चुनाव के बीच कांग्रेस में शामिल हो गई हैं। मना जा रहा है कि मोगा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। जानकारी के मुताबिक, मालविका सूद के पास लगभग सभी राजनीतिक दलों से टिकट के ऑफर थे। लेकिन उन्होंने कांग्रेस के साथ अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत करने का फैसला किया।

, मालविका सूद सच्चर मोगा जिले में सामाजिक कार्यों में काफी एक्टिव रहती हैं। अभी कुछ दिन पहले ही मोगा में मालविका ने एक हजार साइकिल बांटी थी। इस दौरान एक्टर सोनू सूद भी मौजूद थे। 38 साल की मालविका सोनू सूद की सबसे छोटी बहन हैं।

बड़ी बहन अमेरिका में रहती हैं, जिनका नाम मोनिका शर्मा है। कंप्यूटर इंजीनियरिंग की पढ़ाई करने वाली मालविका मोगा में एक अंग्रेजी कोचिंग सेंटर चलाती हैं। इसके साथ ही उन्होंने मोगा में शिक्षा, रोजगार और स्वास्थ्य के लिए लगातार काम करती रहती हैं।

मालविका के पिता शक्ति सागर सूद का 2016 में और मां सरोजबाला सूद का 2007 में निधन हो गया था। अपने माता-पिता की याद में भाई-बहनों ने सूद चैरिटी फाउंडेशन खोली। सोनू के पिता की मोगा में बॉम्बे क्लॉथ हाउस नाम से एक कपड़े की दुकान थी। वहीं मां सरोजबाला सूद डीएम कॉलेज मोगा में अंग्रेजी पढ़ाती थीं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!