नई दिल्ली

ओमिक्रॉन से भी ज्यादा घातक है, कोरोना का ये नया वैरिएंट, यहां मिले 12 मरीजों ने बढ़ाई चिंता

दिल्ली न्यूज़ धमाका // . एक तरफ देशभर में कोरोना का खतरा एक बार फिर बढ़ता हुआ दिख रहा है. तो वहीं, कोरोना संकट के बीच एक और परेशान करने वाली खहर सामने आ रही है. ओमिक्रॉन के बाद वैज्ञानिकों ने कोरोना के एक और वैरिएंट का पता लगाया है. जिसे  वैरिएंट आईएचयू बताया जा रहा है.

जानकारी के मुताबिक, वैरिएंट आईएचयू पूरे 46 बार रूप बदल चुका है. माना जा रहा है कि यह मूल कोविड वायरस के मुकाबले ज्यादा टीका प्रतिरोधी और संक्रामक हो सकता है.  वैरिएंट आईएचयू को B.1.640.2 भी कहा गया है. बताया गया है कि यह B.1.640 से अलग है जो कि सितंबर में कांगो में मिला था.

मीडिया के मुताबिक, वैरिएंट आईएचयू की खोज फ्रांस में हुई है. फ्रांस के मर्सेल्ले में नए वैरिएंट IHU के 12 मामले सामने आए हैं. ये मामले उन लोगों में देखने को मिले हैं जो अफ्रीकी देश कैमरून से लौटे थे.

फ्रांस में फिलहाल ओमिक्रॉन का कहर

फिलहाल, वैरिएंट आईएचयू कितना घातक और संक्रामक होगा यह साफ नहीं है. क्योंकि फिलहाल फ्रांस में ओमिक्रॉन वैरिएंट का कहर देखने को मिल रहा है. आ रहे कुल कोरोना केसों में से 60 फीसदी ओमिक्रॉन के केस हैं. इस वैरिएंट को Méditerranée Infection Foundation ने 10 दिसंबर को खोजा था. राहत की बात यह है कि फिलहाल वैरिएंट आईएचयू तेजी से नहीं फैल रहा है.

वहीं, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में ओमिक्रॉन के मामलों की कुल संख्या बढ़कर 1,892 हो चुकी है. महाराष्ट्र और दिल्ली में ओमिक्रॉन के सबसे ज्यादा 568 और 382 मामले हैं. ओमिक्रोन के 1,892 मरीजों में से 766 मरीज रिकवर हो गए हैं.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!