
बेमेतरा न्यूज़ धमाका /// दुर्ग रेज आईजी ने 34 आरक्षकों को प्रधान आरक्षक नियुक्त किया है। पदोन्नति प्राप्त सहायक उप निरीक्षक को शुभकामनायें देते हुए बेमेतरा जिले की पुलिसिंग एवं आने वाली परिस्थितियों में सामन्जस्य बनाकर कार्य करने हेतु बताया गया। जिले में कार्यरत आरक्षक/महिला आरक्षको आरक्षक मुकेश सिंह राजपूत, अनंत कोठारी, जगदीश प्रसाद कोसरिया, विक्रम सिंह, रविन्द्र तिवारी, अशोक तिर्की, गोपाल राजपूत, गोविन्द सिंह क्षत्रिय, जितेन्द्र सिंह राजपूत, रूपेन्द्र शर्मा, हेमंत कुमार साहू, सखाराम टंडन, अजय बंजारे, फागेश्वर देशमुख, मनोज चतुर्वेदी व महिला आरक्षक बालमति नायक, अनुपमा दुबे, वर्षा चौबे को आरक्षक से प्रधान आरक्षक की योग्यता सूची वर्ष 2021 में लाये गये है।आरक्षक से प्रधान आरक्षक की पी.पी. कोर्स उत्तीर्ण करने के पश्चात प्रधान आरक्षक के पद पर फित्ती लगाकर पदोन्नत किया गया।



