रायगढ़छत्तीसगढ

छत्तीसगढ़ के 13 बच्चे कोरोना पॉजिटिव मचा हड़कंप

भूपदेवपुर न्यूज़ धमाका // देर रात‎ साढ़े 10 बजे तक स्वास्थ्य विभाग‎ की टीम स्टूडेंट्स की कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग‎ में जुटी रही.‎ सुरक्षा के मद्देनजर भूपदेवपुर‎ स्थित नवोदय स्कूल कैंपस को‎ कंटनमेंट जोन घोषित कर दिया गया‎ है. वर्तमान में यहां छठवीं से लेकर‎‎ ‎ 12वी तक कक्षाओं में पढ़ाई चल‎ रही है. शिक्षा विभाग के अधिकारियों‎ के अनुसार यहां 3 सौ से ज्यादा‎ स्टूडेंट्स स्कूल परिसर में ही रहते है.‎ ये पूरा मामला रायगढ़ के भूपदेवपुर स्थित नवोदय ‎स्कूल का है जहां एक साथ 13 स्टूडेंट्स कोरोना‎ पॉजिटिव मिले हैं. सारे संक्रमित 8वीं ‎और 10वीं क्लास के स्टूडेंट्स हैं. ‎

200 से ज्यादा सैंपल लिए‎ गए

खरसिया के स्वास्थ्य अधिकारियों‎ के अनुसार संक्रमितों को स्कूल के‎ गेस्ट हाऊस में रखा है. सभी में‎ सामान्य लक्षण है. दो स्वास्थ्य‎ अधिकारी वहां पर तैनात हैं.‎ संक्रमित छात्र रायगढ़ आसपास‎ इलाके के ही है. हॉस्टल में रहकर‎ पढ़ाई करते थे, हर रविवार को यहां‎ पर बच्चों के अभिभावक से मिलने‎ की अनुमति दी जाती थी. रात में ही‎ इस इलाके को कंटनमेंट जोन‎ घोषित कर दिया गया है, देर रात‎ तक पॉजिटिव स्टूडेंट्स की ट्रैवल‎ हिस्ट्री लेने के साथ एक-एक बच्चों‎ की कॉन्ट्रेक्ट ट्रेसिंग की जा रही है.‎

पैरेंट्स से मिलने के बाद‎ बीमार पड़ी तीन छात्राएं‎

जिला शिक्षा अधिकारी ने‎ बताया कि स्टूडेंट्स के पैरेट्स हर‎ रविवार को मिलने के लिए स्कूल‎ के हॉस्टल में आते है. 5 दिनों‎ पहले कई अभिभावक हॉस्टल आए‎ थे. उसमें से एक अभिभावक‎ संक्रमित मिली. उनके ही संपर्क में‎ आकर तीन छात्राओं को सर्दी,‎ खांसी, बुखार हुआ. एहतियातन‎ हॉस्पिटल में सभी स्टूडेंट्स का‎ एंटीजन टेस्ट कराया तो वे‎ पॉजिटिव मिले. ऐसे में देर शाम को‎ स्वास्थ्य विभाग की टीम को‎ हॉस्टल में जांच शुरू हुई.‎

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!