कोंडागांव

हजारों अफगानों को अमरीकी राष्ट्रपति बाइडन के वादे का पूरा होने का इंतजार

By AIR News -August 21, 2021029

अफगानिस्‍तान में हजारों लोग घबराहट में ये इंतजार कर रहे है कि अमरीका के राष्‍ट्रपति जो बाइडेन के सभी अमरीकियों और अफगानों को सुरक्षित निकालने का वादा कब पूरा होगा। श्री बाइडेन ने वहां फंसे अमरीकी सैनिकों को हटाने की 31 अगस्‍त की समय-सीमा आगे बढ़ाने के बारे में कुछ नहीं कहा है।

राष्‍ट्रपति बाइडेन ने कल व्‍हाइट हाउस में बताया कि अफगानिस्‍तान से सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने में जान का खतरा तो रहेगा। उन्‍होंने कहा कि अमरीका ने अभी तक 13 हजार लोग सुरक्षित निकाले हैं जबकि इससे पहले विमान से इतनी बड़ी संख्‍या में लोगों को कभी सुरक्षित नहीं निकाला गया। उन्‍होंने यह भी कहा कि जो भी स्‍वदेश लौटना चाहे उसे अमरीका लाया जाएगा। पत्रकारों के सवालों के जवाब में राष्‍ट्रपति बाइडेन ने बताया कि वहां से आने के इच्‍छुक 50 से 65 हजार अफगान सहयोगियों को सुरक्षित निकालने का भी हमारा वादा है। लेकिन उन्‍होंने कहा कि अमरीकी नागरिकों की सुरक्षा पहली प्राथमिकता रहेगी।

बहरीन ने आज घोषणा की कि अफगानिस्‍तान से लोगों को सुरक्षित निकालने के लिए वह विमानों को अपने यहां उतरने की अनुमति देगा। संयुक्‍त अरब अमारात ने कहा है कि वह पांच हजार अफगान नागरिकों को अन्‍य देशों में जाने से पहले अपने यहां रहने देगा।

अमरीकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन के अनुसार, अभी तक 13 देश जोखिम में घिरे अफगान नागरिकों को फिलहाल अपने यहां रुकने देने पर सहमत हो गए हैं और 12 अन्‍य देश इन लोगों को बीच में अपने यहां ठहराने की सुविधा देने को राज़ी हो गए हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!