
छिंदवाड़ा न्यूज़ धमाका // पत्नी की मांग थी कि जब तक हमलावरों को सजा नहीं मिल जाती तब तक वह अंतिम संस्कार नहीं करने देगी। बाद में समझा-बुझाकर किसी तरह से समाज वालों ने मृतक का अंतिम संस्कार कराया।
वीडियो में दिख रहा है कि मृतक वकील का अंतिम संस्कार करने के लिए उसके शव को चिता पर रखा हुआ है। उशी दौरान मृतक वकील की पत्नी वहां पर पहुंच जाती है। उसने पुलिस पर हमलावरों को संरक्षण देने और मृतक की रक्षा ना करने का आरोप लगाते हुए हाई वोल्टेज ड्रामा खड़ा कर दिया। वीडियो में महिला कह रही है कि जिसे प्रोटेक्शन देना था उसे तो दे नहीं पाए, अब यहां क्या झक मारने आए हो। तुम सब पैसे खा लिए हो।
बताया जाता है कि मृतक ने अपने ही एक परिचित की भांजी से कुछ दिनों पूर्व घर से भाग कर शादी कर ली थी। बाद में प्रशासन ने हस्तक्षेप करके लड़की को नारी निकेतन में भेज दिया था। मृतक वकील टाइपिंग की दुकान में बैठा था। तभी लड़की के 2 भाइयों ने वहां पर आकर ताबड़तोड़ वार करना शुरू कर दिए। मृतक राजेश ने अपना बचाव करने का प्रयास किया और जाकर पेट्रोल पंप में छिप गया।हमलावरों ने वहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ा और तलवार और गुप्ति के लगातार वार करके उसकी हत्या कर दी थी। दोनों हमलावरों को हिरासत में ले लिया गया है।




