देश

शोक में डूबे इस देश ने लोगों के हंसने और साथ में रोने पर भी लगा दी हैं पाबंदी

उत्तरी कोरिया न्यूज़ धमाका //  उत्तर कोरिया की सरकार ने 11 दिनों के लिए लोगों पर हंसने के साथ शराब पीने और शॉपिंग करने पर प्रतिबंध लगा दिया है. उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग इल की मौत की दसवीं बरसी पर शुक्रवार से यह 11 दिनों का प्रतिबंध लगाया गया है. अन्यथा बीते सालों में यह प्रतिबंध दस दिनों के लिए लगाया जाता था.

उत्तर कोरिया के सुप्रीम लीडर किम जोंग इल का हार्ट अटैक से 17 दिसंबर 2011 को निधन हो गया था. 69 वर्षीय किम जोंग इल ने 1994 से लेकर 2011 तक राज किया था, उनके निधन के बाद अब उनके सबसे छोटे पुत्र किम जोंंग ने सत्ता संभाली है. रेडियो फ्री एशिया ने प्रतिबंध की पुष्टि करते हुए बताया कि देश में अगले 11 दिनों तक तमाम मनोरंजन की गतिविधियों पर भी रोक लगी रहेगी.

रेडियो फ्री एशिया के मुताबिक, शोक की अवधि में आपके परिवार के किसी सदस्य की मौत भी हो जाती है, तो भी परिवार के सदस्यों को जोर से रोने की इजाजत नहीं है. यही नहीं अंतिम संस्कार भी इस अवधि के दौरान नहीं किया जा सकता. 11 दिन की अवधि खत्म होने के बाद शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा. यहां तक शोक की अवधि के दौरान लोगों को अपना जन्मदिन मनाने तक की छूट नहीं दी गई है

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!