रायगढ़क्राइमछत्तीसगढ

रायगढ़ : प्रेमी ने प्रेमिका की हत्या करके शव को फंदे पर लटकाया ,पुलिस ने प्रेमी को किया गिरफ्तार

रायगढ़ न्यूज़ धमाका /// जिले के धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में एक प्रेमी ने छोटी-छोटी बातों पर हो रहे झगड़े से परेशान होकर अपनी प्रेमिका की हत्या करके उसके शव को फंदे पर लटका दिया। खुद को बचाने पुलिस को सुसाइड की झूठी कहानी सुना दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि युवती की गला दबाकर हत्या की गई थी। लड़की पिछले साल से युवक के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रही थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

झोरखापारा निवासी अमर सिंह मंझवार ने 11 दिसंबर को थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी प्रेमिका ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उसने बताया कि वह उसके साथ पिछले साल 2020 से रह रहा था। वह किसी काम से बाहर गया हुआ था। जब वह वापस लौटा तो उसकी प्रेमिका सोनमती बैगा (25) साड़ी से बने फंदे पर लटकी हुई थी। अमर की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी और शव का पोस्टमॉर्टम भी कराया था।

पुलिस ने जांच शुरू की और कई लोगों से पूछताछ की तो अमर पर ही शक हो गया। पुलिस ने अमर को हिरासत में ले लिया और उससे पूछताछ शुरू की। इस बीच पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट भी आ गई, जिसमें पता चला कि सोनमती ने आत्महत्या नहीं की, बल्कि उसकी गला दबाकर हत्या की गई थी। वहीं पूछताछ में अमर ने भी अपना गुनाह कबूल कर लिया। सोनमती कोरबा के श्यांग थाना इलाके की रहने वाली थी।

अमर ने पुलिस को बताया कि वह बिना शादी किए ही सोनमती को पत्नी की तरह रखता था। मगर वह हमेशा छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा किया करती थी। कुछ दिन पहले उसके माता-पिता लेने आए थे, तब अमर ने कहा था कि वह सोनमती को अपने साथ लेकर घर आएगा।यह बात सुनकर ही सोनमती नाराज हो गई थी। वह अकेले ही तैयार होकर घर जाना चाहती थी। इसी दौरान दोनों के बीच फिर विवाद हुआ तो उसने सोनमती की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर लटका दिया था। पुलिस ने अब आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है

ALSO READ : ब्रेकिंग न्यूज़ : पंजाब चुनाव में क्रिकेटर हरभजन सिंह कर सकते हैं एंट्री

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!