मरवाहीछत्तीसगढ

अंधेकत्ल कि सुलझी गुत्थी : शराब पिलाकर घोंटा युवक का गला, भाई ही निकला हत्यारा

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में युवक के अंधेकत्ल से पुलिस ने पर्दा हटा दिया है। इस हत्याकांड के आरोपी कोई और नहीं बल्कि, उसके अपने ही चाचा के बेटे निकले। मामला पुरानी रंजिश था, जिसका बदला लेने के लिए साजिश के तहत युवक को पहले शराब पिलाई गई, उसके बाद चचेरे भाईयों ने गला घोंटकर उस युवक को मौत के घाट उतार दिया और लाश को पुल के नीचे फेंक दिया। विदित है कि 2 दिन एक युवक का शव पुलिया के नीचे खेत में मिला था।

इसके बाद से ही पुलिस मामले की जांच कर रही थी।जांच में पता चला है कि युवक की हत्या उसके चचेरे भाइयों ने ही की थी। पुरानी रंजिश की वजह से आरोपियों ने इस वारदात को अंजाम दिया था। दोनों ने पहले उसे शराब पिलाई थी, फिर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी थी। पुलिस ने अब दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पेंड्रा थाना क्षेत्र का है।

ALSO READ : बिलासपुर : महिला की लाश मिलने से मचा हड़कंप

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!