नई दिल्ली

अंतिम सफर पर CDS जनरल बिपिन रावत, दिल्लीवालों ने लगाए नारे ‘जब तक सूरज-चांद रहेगा बिपिन जी का नाम रहेगा’

नई दिल्लीन्यूज़ धमाका // भारत के पहले CDS जनरल बिपिन रावत समेत तमिलनाडु हेलिकॉप्टर क्रैश में जान गंवाने वाले सभी 13 लोगों को आज अंतिम विदाई दी जा रही है. जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर उनके आवास से बरार स्क्वायर ले जाया जा रहा है. अंतिम संस्कार के वक्त उन्हें 17 तोपों की सलामी दी जाएगी. इस दौरान 800 जवान यहां मौजूद रहेंगे.

इससे पहले जनरल बिपिन रावत का पार्थिव शरीर शुक्रवार को बेस हॉस्पिटल से उनके आवास लाया गया. यहां सीजेआई एनवी रमन्ना, तीनों सेनाओं के प्रमुख, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, कांग्रेस नेता राहुल गांधी समेत तमाम नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत की बेटियों कृतिका और तारिनी ने अपने माता-पिता को श्रद्धांजलि दी.

जनरल बिपिन रावत को 17 तोपों की सलामी दी जाएगी. अंतिम संस्कार के वक्त तीनों सेनाओं के बिगुल बजेंगे. सैन्य बैंड शोक गीत गाएगा. अंतिम संस्कार के वक्त 800 जवान मौजूद रहेंगे. अंतिम यात्रा को 99 सैन्यकर्मी एस्कॉर्ट करेंगे. सेना के बैंड के 33 कर्मी आखिरी विदाई देंगे. लेफ्टिनेंट जनरल स्तर के 6 अफसर तिरंगा लेकर चलेंगे. वहीं अंतिम दर्शन स्थल पर 12 ब्रिगेडियर स्तर के अफसर तैनात होंगे.

तमिलनाडु के कुन्नूर में हेलिकॉप्टर दुर्घटना में जान गंवाने वाले CDS जनरल बिपिन रावत की अंतिम यात्रा शुरू हो गई है. अंतिम दर्शन के लिए दिल्ली की सड़कों पर भारी भीड़ जमा हो गई. शव वाहन के आसपास भी कई लोग तिरंगा लेकर दौड़ते रहे. लोगों ने तिरंगा हाथ में लेकर बिपिन रावत अमर रहे के नारे लगाए. दिल्ली वासियों ने ”जब तक सूरज-चांद रहेगा बिपिन जी तेरा नाम रहेगा” के नारे भी लगाए. जनरल रावत की यूनिट 5/11 गोरखा राइफल्स उनके अंतिम संस्कार की सारी व्यवस्था संभाल रही है.

जनरल रावत के साथ जान गंवाने वाले ब्रिगेडियर एल.एस. लिड्डर का आज दिल्ली कैंट के बराड़ स्क्वायर में अंतिम संस्कार किया गया. आज सुबह उनके पार्थिव शरीर को आर्मी के बेस अस्पताल से शंकर विहार में उनके आवास ले जाया गया. ब्रिगेडियर लिड्डर को अंतिम विदाई देने के लिए सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे, नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी आर चौधरी भी पहुंचे. उन्हें श्रद्धांजलि देने केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी पहुंचे.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!