दुर्गछत्तीसगढ

दुर्ग : अपहरण या हादसा युवा किसान गायब , लवारिस हालत में मिली बाइक

दुर्ग न्यूज़ धमाका /// सोमवार को चंद्रखुरी अपने फार्म हाउस से इंजीनियर किसान शिवांग चंद्राकर (27 वर्ष) घर के लिए निकला, लेकिन घर नहीं पहुंचा। दूसरे दिन सुबह उसकी गाड़ी खेत में लावारिस हालत में पड़ी हुई मिली। इससे हड़कंप मच गया। पुलगांव टीआई नरेश पटेल ने बताया कि शिवांग चंद्राकर फार्म हाउस चंद्रखुरी में अपने पिता के साथ खेती करता है। अपहरण की आशंका में पुलिस ने युवा किसान की खोजबीन शुरू कर दी है।

शिवांग चंद्राकर

मामले में पुलिस आस-पास में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाल रही है। फिलहाल अब तक युवक और अपहरणकर्ताओं का कोई सुराग नहीं मिला है। इधर बेटे के अचानक लापता होने से पूरा परिवार सकते में है। सीएसपी दुर्ग अभिषेक कुमार झा ने बताया कि शिवांग चंद्राकर इंजीनियरिंग में ग्रेजुएट है। उसका मोबाइल बंद बता रहा है। फिलहाल गुमशुदगी दर्ज कर जांच की जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!