कोंडागांव

एसडीएम एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने आज चार स्कूलों का किया निरीक्षण, परखी भोजन की गुणवत्ता

राज्य षासन के निर्देषानुसार जिले में 02 अगस्त से स्कूलों का संचालन प्रारंभ कर दिया गया है। ऐसी स्थिति में कोरोना संक्रमण से बच्चों को बचाने एवं उनको पोष्टिक भोजन सुनिष्चित करने के लिए कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा ने निर्देष जारी कर सभी विकासखण्डों के राजस्व अधिकारियों एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को स्कूलों में जा कर कोरोना दिषा निर्देषों का पालन कराने के साथ मध्यान्ह भोजन की गुणवत्ता सुनिष्चित करने के लिये निर्देषित किया है। इसके तहत् आज षुक्रवार को एसडीएम गौतम चंद पाटिल एवं जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी डोमेन्द्र ध्रुव द्वारा कोण्डागांव विकासखण्ड के षासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक षाला राउतपारा, प्राथमिक षाला धाकड़पारा, प्राथमिक षाला पलारी का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान उन्होंने सभी स्कूलों में मास्क के अनिवार्यता, सोषल डिस्टेंसिंग के पालन, षिक्षकों की उपस्थिति, बच्चों की उपस्थिति के संबंध में जानकारी ली गई। इस दौरान खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मध्यान्ह भोजन की चखकर जांच की गई एवं एसडीएम द्वारा बच्चों को सर्दी, खांसी, बुखार होने पर स्कूल न आकर घर पर ही रहने की सलाह दी गयी। इससे पूर्व गुरूवार को एसडीएम एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा माध्यमिक स्कूल चिखलपुटी का भी निरीक्षण किया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!