बिलासपुरछत्तीसगढ

केंद्र, से मिला आदेश सभी से कराए कोरोना गाइडलाइन का पालन,मास्क का पहनना और कुछ दूरी का पालन

बिलासपुर न्यूज़ धमाका // स्वास्थ्य विभाग को आदेशित किया गया है कि फिर से एक विशेष टीम बनाई जाए। उसे लोगों को जागरूक करने की जिम्मेदारी दी जाए। इसमें यह बताया जाए कि ओमीक्रोन कितना खतरनाक है और लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करवाया जाए। इसके तहत मास्क का पहनना और शारीरिक दूरी का पालन करने पर जोर दिया जाए। लोगों को जागरूक करने के लिए जगह-जगह नुक्कड़ नाटक का आयोजन करने, मास्क का निश्शुल्क वितरण करने को भी कहा गया है।

 कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन ने दहशत बढ़ा दी है। इसे बेहद ही खतरनाक बताया जा रहा है। ऐसे में कोरोना को लेकर फिर से अलर्ट जारी कर दिया गया है। वहीं, केंद्र से निर्देश मिला है कि लोगों को फिर से कोरोना गाइडलाइन का पालन करवाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाये

सीएमएचओ डा. प्रमोद महाजन ने बताया कि डब्ल्यूएचओ के मुताबिक कोरोना का नया वेरियंट डेल्टा प्लस से भी ज्यादा खतरनाक है। यह संक्रमित करने के बाद महज एक से दो दिन के भीतर ही मरीज की हालत गंभीर कर देता है। इसमें बचने की संभावना भी कम है। ऐसे में इस वेरियंट से बचना जरूरी हो गया है। इसका फैलाव बड़े ही तेज गति से हो रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!