नई दिल्लीदेश

नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का अभी तक कोई मरीज नहीं : स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// दुनिया के कई देशों में तेजी से फैल रहे नए वेरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर भारत सरकार अलर्ट है। इसी बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने एक बयान देते हुए देश के लोगों को बड़ी राहत दी। उन्होंने कहा कि अभी तक देश में ओमिक्रॉन वेरिएंट का कोई भी मरीज नहीं मिला है। साथ ही ओमिक्रॉन वेरिएंट पर गृह मंत्रालय ने सभी राज्यों की चिट्ठी लिख कहा है कि अंतर्राष्ट्रीय यात्रियों की सख्त स्क्रीनिंग की जाए।

राज्यसभा में बोलते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा कि भारत में अब तक कोविड 19 के ओमिक्रॉन वेरिएंट का कोई मामला दर्ज़ नहीं किया गया है।सरकार नए वेरिएंट को लेकर गंभीर है। पिछले हफ्ते, विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना के नए वेरिएंट (बी.1.1.529) को लेकर अलर्ट जारी कर दिया था।

डब्ल्यूएचओ ने कहा कि वेरिएंट बहुत अधिक वैश्विक जोखिम भरा है। ओमिक्रॉन पर एक सवाल के जवाब में कहा कि यह नया वेरिएंट 14 देशों में पाया गया है। भारत में अभी तक ओमिक्रॉन का कोई मामला नहीं है। हम हर संभव सावधानी बरत रहे हैं। यह नियंत्रण में है, लेकिन कोविड-19 अभी खत्म नहीं हुआ है। देश भर में अब तक 124 करोड़ वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। अभी भी वैक्सीन लगाई जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!