नई दिल्लीदेशहेल्थ

इन लक्षणों को भूलकर भी न करें नजरअंदाज, साउथ अफ्रीका की डॉक्टर ने बताएं ओमिक्रॉन के लक्षण

नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// कोरोना के नए वेरिएंट ओमिक्रॉन का खतरा बढ़ गया है, दुनिया भर के देश इससे बचने के लिए सावधानी बरत रहे हैं। साउथ अफ्रीका की डॉक्टर एंजेलीके कोएट्जी ने ओमिक्रॉन के लक्षणों को लेकर खुलासा किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, साउथ अफ्रीकन मेडिकल एसोसिएशन की अध्यक्ष एंजेलिक कोएत्ज़ी ने एक अंग्रेजी न्यूज एजेंसी को बताया कि उन्होंने पिछले 10 दिनों में लगभग 30 रोगियों को देखा है, जिनकी कोविड​​-19 रिपोर्ट पॉजिटीव आई। मगर उनमें अपरिचित लक्षण थे। उन्होंने बताया कि जो मरीज उनके पास उनमें लगभर सभी की उम्र 40 साल के आस-पास थी और उन्होंने हॉफ वैक्सीनेशन ही कराया था। मरीजों को ज्यादा थकावट महसूस हो रही थी, उनकी मांसपेशियों में हल्का दर्द और एक “खरोंच वाला गला” और सूखी खांसी भी थी। केवल कुछ का तापमान थोड़ा अधिक था। ये बहुत ही हल्के लक्षण है। हालांकि यह लक्षण अभी एक छोटे ग्रुप पर ही देखे गए हैं।

खबरों की मानें तो कोरोना के इस वेरिएंट को डेल्टा वेरिएंट से 6 गुना ज्यादा खतरनाक बताया जा रहा है। यह खुलासा दक्षिण अफ्रीका समेत अन्य देशों में ओमिक्रॉन इंफेक्शन के प्रारंभिक विश्लेषण पर किया गया है। यह इम्यून सिस्टम को भी चकमा देने में भी माहिर हो सकता है। इसलिए सावधान रहें और कोविड नियमों का पालन करते रहें।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!