बिलासपुरछत्तीसगढ

बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर युवको ने पड़ोसी को पीटा

बिलासपुर न्यूज़ धमाका ///  बेटी से छेड़खानी का विरोध करने पर युवकों ने पड़ोसी की पिटाई कर दी। इस दौरान युवकों ने बीच—बचाव करने पर उनकी ​बेटियों से भी मारपीट की। मारपीट से आहत ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में की है। इस पर पुलिस जुर्म दर्ज कर मामले की जांच कर रही है। सरकंडा के राजकिशोर में रहने वाले श्रमिक ने बताया कि उनकी बेटी ने पड़ोस में रहने वाले युवक बीनू सिंह धुर्वे द्वारा छेड़खानी की शिकायत की थी।

इस पर वह पड़ोस में रहने वाले बीनू के घर इसकी जानकारी देने गया था। बुधवार की शाम वह युवक के घर में समझाइश देकर आ गए। रात नौ बजे युवक अपने भाई विक्की के साथ उनके घर आ गया। अपने घर में शिकायत की बात करते हुए युवकों ने पड़ोसी से गाली गलौज शुरू कर दी। इसका विरोध करने पर युवकों ने पड़ोसी की पिटाई कर दी। इस दौरान युवकों ने बीच बचाव के लिए आई उनकी बेटियों से भी मारपीट की। मारपीट के दौरान आसपास के लोगों ने किसी तरह बीच बचाव किया। इसके बाद आहत ने अपनीे बेेटियों के साथ थाने पहुुंचकर मामले की शिकायत की है। इस पर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपित युवकों की तलाश कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!