मध्यप्रदेश

1500 मेगावाट क्षमता के सोलर पार्कों का आज शिलान्यास करेंगे सीएम शिवराज और केंद्रीय मंत्री आरके सिंह

 सीएम शिवराज सिंह चौहान और केंद्रीय ऊर्जा एवं नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री आरके सिंह आज 1500 मेगावाट क्षमता की आगर, शाजापुर, नीमच सोलर पार्कों का शिलान्यास एवं ऊर्जा साक्षरता अभियान (ऊषा) का शुभारंभ करेंगे। साथ ही समारोह में बिजली खरीद और अन्य परियोजना अनुबंध पर हस्ताक्षर एवं दस्तावेज आदान-प्रदान किए जाएंगे। इसी समारोह में प्रदेश में उर्जा साक्षरता अभियान की शुरूआत भी अतिथियों द्वारा की जाएगी। समारोह में मुख्यमंत्री द्वारा सोलर पार्क शिलान्यास के साथ ही जिले के शिक्षा, कृषि या उद्योग के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिलने की संभावना है। उम्मीद है कि मुख्यमंत्री समारोह में जिले के लिए बड़ी घोषणा करेंगे।

जिले में कृषि महाविद्यालय की स्थापना की मांग काफी समय से चली आ रही है। संभावना है कि सीएम जिले में कृषि कालेज स्थापित करने की घोषणा करें। इसके साथ ही जिले में 450 मेगावाट का सोलर पार्क स्थापित होने वाला है। ऐसे में सोलर हब, अक्षय उर्जा से संबंध हब निर्माण, जिले में होगी उद्योग से संबंधित घोषणा,

किसानों के लिए जिले में प्याज, आलू, संतरा की बड़ी मंडी कृषि उत्पाद हेतु मार्केटिंग हब, प्याज-आलू फूड प्रोसेसिंग यूनिट स्थापित किए जाने की प्रबल संभावना है। इसके साथ ही जिले में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए भी कई आवश्यकता हैं। सीएम इस क्षेत्र के लिए भी बड़ी घोषणा कर सकते हैं। बहरहाल सीएम के साथ ही केंद्रीय मंत्री और बड़ी संख्या में राज्य के मंत्रियों की उपस्थिति में होने जा रहा समारोह जिले के लिए बड़ा यादगार दिन है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!