
मौसम विभाग ने दक्षिण भारत के मौसम में बड़े बदलाव की संभावना जताई है। भारी बारिश के कारण पहले से ही दक्षिण भारतीय राज्यों में जनजीवन अस्त व्यस्त है और अब आई एम् डी (भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र) ने आज केरल में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार और शुक्रवार को केरल व माहे में भारी बारिश होने की आशंका है। साथ ही तमिलनाडु, पुडुचेरी, कर्नाटक में भी हल्की बारिश हो सकती है।
मछुआरों में अलर्ट किया, समुद्र में न जाएंमौसम के हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने मछुआरों के लिए भी अलर्ट जारी किया है। चेन्नई स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को यहां के 12 से अधिक जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इनमें तमिलनाडु के पुडुकोट्टाई, रामनाथपुरम, टूथुकोडी, शिवगंगा, मदुरै , थेनी, डिंडुगल, तिरुचिरापल्ली, थंजावु, तिरुवरुर , नागापट्टिनम और माइलाडथुरइ और करईकल शामिल हैं।
आई एम् डी ने दो दिन पहले भी जारी किया था अलर्ट– कि इससे पहले भी चेन्नई मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया था, जिसमें कहा गया था कि अभी दक्षिण भारत में लोगों को बारिश से निजात मिलते नहीं दिख रही है। केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में अगले पांच दिनों तक मध्यम से भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और करईकल में अगले पांच दिनों तक और केरल व माहे में 25 व 26 नवंबर को भारी बारिश हो सकती है।



