छत्तीसगढकोंडागांव

अब अवैध धान परिवहन करते बांसकोट पुलिस ने पकडा नया टेªक्टर, एक दिन पहले ही माकडी पुलिस ने पकडी थी अवैध धान से भरी पिकअप 45 किग्रा के 45 बोरी धान किया गया जप्त। कोण्डागांव जिले के सीमावर्ती इलाके में कोण्डागांव पुलिस जुटी है सतत गस्त में। एक दिसम्बर से ष्षुरू होगी प्रदेष में धान खरीदी। धान तस्कर उसके पूर्व ही अवैध धान की घुसपैठ कराने की फिराक में है।

छत्तीसगढ़ राज्य शासन द्वारा धान का समर्थन मूल्य 2500 रूपयें किये जाने पर छत्तीसगढ़ राज्य से लगे सीमावर्ती उड़ीसा राज्य से धान छत्तीसगढ़ में लाकर खपत किया जा रहा हैं। जिस बात को लेकर राज्य शासन अपना कठोर नीति अपनाते हुए धान दीगर राज्य उड़ीसा से छत्तीसगढ़ लाने में प्रतिबंध लगाने हेतु संबंधित जिले के जिलाधिकारियों को आदेशित किया गया हैं।


टेªक्टर में अवैध धान की जांच करेगी राजस्व व मण्डी – कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक सिद्वार्थ तिवारी के निर्देशन में लगातार चौकी बांसकोट थाना विश्रामपुरी पुलिस के द्वारा उड़़ीसा सरहद पर पेट्रोलिंग करके दौरान सीमापार से आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग की जा रही है। आज 20 नवम्बर को सीमावर्ती राज्य उड़ीसा के ग्राम परछीपारा से बिना नम्बर का नया सोल्ड ट्रैक्टर मे भागवत नेताम, शिवप्रसाद नेताम निवासी लिहागांव थाना विश्रामपुरी द्वारा अवैध रूप से बिक्री के लिये धान भरकर ग्राम लिहागांव बस्तर छत्तीसगढ़ लाते समय ग्राम हल्दा के पास रोककर तस्दीक करने पर उक्त धान को उड़ीसा से लिहागांव लाना बताने पर उक्त वाहन को जप्त कर वैधानिक अग्रिम कार्यवाही के लिये तहसीलदार विश्रामपुरी व मंडी विभाग को सौंपी गई है।
टीम में सामिल रहे ये – उक्त कार्यवाही मे चौकी प्रभारी बांसकोट उपनिरीक्षक विवेक सेंगर आरक्षक सुरेश खवास, आरक्षक फरसूराम मरकाम, आरक्षक भारत नेताम उपस्थित रहें।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!