मध्यप्रदेशजबलपुर

जबलपुर में संबंधों में खटास आने के बाद अपनी पुरानी प्रेमिका की आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर वायरल कर दी।पुलिस ने दर्ज की एफआइआर

 संबंधों में खटास आने के बाद शोहदे ने पुरानी प्रेमिका की आपत्तिजनक फोटो फेसबुक पर वायरल कर दी। युवती की शिकायत पर संजीवनी नगर पुलिस ने प्रेमी के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। संजीवनी नगर पुलिस ने बताया कि 27 वर्षीय युवती की मुलाकात नारायणगंज मंडला निवासी राजदीप उर्फ प्रदीप मिश्रा से हुई थी। जिसके बाद दोनों में प्रेम संबंध बन गए।

राजदीप ने युवती को शादी का झांसा दिया और साथ में इंदौर ले गया। इंदौर में दोनों साथ रहने लगे परंतु किसी बात पर उनमें अनबन हो गई। युवती जबलपुर लौट आई और उसने राजदीप से बातचीत बंद कर दी। प्रेम संबंध के दौरान राजदीप ने अपने मोबाइल पर युवती की अश्लील फोटो खींच ली थी। जिसे फर्जी फेसबुक आइडी पर उसने वायरल कर दिया। युवती के फ्रेंड लिस्ट से जुड़े लोगों को भी उसने अश्लील फोटो भेज दिए। अश्लील फोटो वायरल होने से युवती काे अपमानित होना पड़ा। जिसके बाद उसने राजदीप के खिलाफ शिकायत की। महिला थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इधर, पत्नी को प्रताड़ित करने वाले डाक्टर की तलाश शुरू: दहेज लोभी डाक्टर नीरज जैन व उसके स्वजन की पुलिस तलाश कर रही है। डाक्टर व उसके परिवार के लोग नवविवाहिता से दहेज में 20 लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उसे शारीरिक व मानसिक प्रताड़ना दे रहे थे। गढ़ा निवासी रिचा जैन का विवाह 2017 में रहली सागर निवासी डा. नीरज जैन से हुआ था। विवाह के बाद से ही रिचा से दहेज में 20 लाख की मांग की जाने लगी। करीब छह माह पूर्व पति डा. नीरज, सास व ससुर ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया था। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!