
स्थानीय कवि स्वपन बोस बेगाना के प्रथम स्वरचित काव्य संग्रह जीवन सरस पुस्तक का राज्यसभा सांसद फूलों देवी नेताम ने विमोचन किया। इस दौरान श्रीमती नेताम के साथ प्रदेश महिला सचिव राज मरकाम, संभागीय जेल संदर्शक उग्रेश मरकाम, गांव के वरिष्ठ नागरिक विनय भूषण दास, साहित्यकार नागेन्द्र दुबे, शिक्षक राजेश मरकाम, भास्कर वर्मा, समीना खान की मौजूदगी में एक सादे समारोह में उक्त पुस्तक का विमोचन हुआ। इस मौके पर सांसद श्रीमती नेताम ने कहा कि साहित्य समाज का दर्पण होता है व साहित्यकार पथप्रदर्शक। साहित्यकार अपनी लेखनी से समाज की दशा व दिशा बदलने का काम करता है।
