
नई दिल्ली न्यूज़ धमाका /// गुरुवार को बीजेपी की बैठकअध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में हुई।भारतीय जनता पार्टी की अहम बैठक यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर की गई। जिसमें संगठन महासचिव बीएल संतोष, यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, यूपी प्रभारी राधा मोहन सिंह, यूपी बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और यूपी बीजेपी के संगठन मंत्री सुनील बंसल जैसे नेता मौजूत रहे।
जिन्होंने चुनाव को लेकर रणनीती के लिए 3 मुख्य बिंदूओं पर बातचीत हुई। पहली बीजेपी की रथ यात्रा यानी विजय संकल्प यात्रा की तारीख और रूट तय किया गया। दूसरा चुनाव पूर्व रैलियों की रूपरेखा और भाजपा के बड़े नेताओं के कार्यक्रम और तीसरा क्षेत्रवार बूथ अध्यक्षों से मिलने और संबोधित करने वाले नेताओं के नाम के बारे में रणनीति बनाई जाएगी। इस बैठक के बाद यूपी प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने जानकारी दी।
स्वतंत्र देव ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की गयी। यात्रा के लिए 4 समन्वयक नियुक्त किए गए हैं। वहीं आने वाले दिनों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली को लेकर भी चर्चा हुई। इसके अलावा जेपी नड्डा, अमित शाह और राजनाथ सिंह की भी रैलियां पर चर्चा हुई। जबकि जेपी नड्डा गोरखपुर और कानपुर पार्टी के बूथ अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे। राजनाथ सिंह काशी और अवध क्षेत्र की बैठक करेंगे और पश्चिम और ब्रज क्षेत्र की बैठक गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। आने वाले चुनाव को लेकर बीजेपी पूरी तरह से तैयार है और तैयारियों में जुटी हुई है।




