छत्तीसगढकोंडागांव

कोंडागांव एसपी सिद्धार्थ तिवारी ने जनचौपाल में छात्र छात्राओं से किये वादे को तीन दिवस में किया पूरा

कोण्डागांव जिले की ग्राम शामपुर में 08 नवम्बर को कोंडागांव पुलिस ने जन चौपाल का आयोयन किया था। जन चौपाल में मौजूद छात्र छात्राओं ने एसपी श्री तिवारी से पुलिस आर्मी भर्ती के लिये श्रेष्ठ गुणवतायुक्त पाठय सामग्री व खेेलने के लिये खेल सामग्री की मांग की थी। मौके पर श्री तिवारी ने इन गा्रमीण युवाआंे को आष्वासन दिया था कि जल्द ही उनकी मंागों को पूरा किया जायेगा। गा्रमीणों ने बताया कि पुलिस अधीक्षक द्वारा जन चौपाल में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शामपुर के छात्र छात्राओं के द्वारा पुलिस आर्मी भर्ती की किताबे एवं खेल सामाग्री की मॉग की गई थी। जिसे एसपी ने तीन दिनों में पूरा कर दिया। इतनी जल्दी वादा पूरा करने पर गा्रमीणों व छात्र छात्राओं ने एसपी के प्रति आभार व्यक्त किया है। कोण्डागांव पुलिस की ओर से छात्र छात्राओं को पुलिस आर्मी भर्ती व अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की किताबें एवं क्रिकेट, फुटबाल, वॉलीबॉल पुलिस अधीक्षक की ओर से वितरित किया गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!