
सीएम भूपेश की बहनें हर साल सादगीपूर्ण तरीके से भाई दूज मनाती हैं. कल सीएम भूपेश गोवर्धन पूजा में शामिल हुए थे. हर साल की तरह इस बार भी सीएम भूपेश ने सोंटा खाया था. वे परंपरा को सादगी के साथ निभाते नजर आए. लोगों के साथ मिल जुलकर त्योहार मनाया.
दुर्ग न्यूज़ धमाका /// भाई-बहनों के खूबसूरत रिश्ते को समर्पित यह त्योहार लोगों के जीवन में खास महत्व रखता है. इसी बीच एक खूबसूरत सी तस्वीर दुर्ग में देखने को मिली. जहां भाई दूज के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बहनों ने सीएम बघेल की आरती उतार कर खीर खिलाई.भाई दूज त्योहार के अवसर पर सीएम भूपेश बघेल की बहन विजयलक्ष्मी वर्मा और संगीता वर्मा ने मुख्यमंत्री की आरती की. माथे पर तिलक और आरती उतारकर सीएम की बहनों ने खीर खिलाया. इस दौरान सीएम भूपेश की बहनों के अलावा अन्य परिजन भी मौजूद रहे




